दिल्ली: बीते 5 महीनों में रोड एक्सीडेंट में 577 लोगों की मौत, साल 2025 का ये आंकड़ा चौंकाएगा

दिल्ली पुलिस ने साझा किए आंकड़े

दिल्ली पुलिस ने बताया कि साल 2025 में जनवरी से मई के बीच 2,235 रोड एक्सीडेंट हुए, जिसमें 577 लोगों ने जान गंवाई और 2,187 लोग घायल हुए। अगर 2024 की बात करें तो इन्हीं 5 महीनों के दौरान कुल दुर्घटनाओं के 2,322 मामले सामने आए थे और 652 लोग काल के गाल में समा गए थे।

दिल्ली, देश की राजधानी है, इसलिए यहां हुईं घटनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय रहती हैं। ऐसे में पुलिस के सामने ये चुनौती बड़ी है कि कैसे रोड एक्सीडेंट पर रोक लगाएं। रोड एक्सीडेंट में भले ही मौतों का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में कम हुआ हो लेकिन घायलों की संख्या का बढ़ना भी चिंताजनक है। जहां साल 2024 में शुरुआती पांच महीनों में केवल 2,106 लोग घायल हुए थे, वहीं इस साल शुरुआती 5 महीनों में  2,187 लोग घायल हुए हैं।

साल 2025 में अब तक मार्च रहा सबसे भयानक

मार्च इस साल का अब तक सबसे भयावह महीना रहा है। मार्च में दिल्ली में 137 हादसे हुए, जिसमें 139 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं अप्रैल में 91 हादसे हुए जिसमें 476 लोग घायल हुए। मई में 458 हादसे दर्ज हुए, जिसमें 100 बड़े हादसे थे। इसमें 107 लोगों ने जान गंवाई और 458 लोग घायल हो गए।

अगर पिछले साल मई से तुलना करें तो मई में साल 2024 में 447 हादसे हुए थे, जिसमें 125 हादसे ज्यादा बड़े थे। इस दौरान 127 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं साल 2025 में ज्यादा भयावह हादसों में कमी आई है और इसमें 13.5 प्रतिशत की कमी देखी गई है

Leave a Comment